Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में युवक ने की आत्महत्या:फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तब हुई जानकारी

    18 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में एक युवक का शव कमरे के अंदर खिड़की के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। मृतक की पहचान 42 वर्षीय आफताब के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और परिवार के ही एक व्यक्ति के मकान में अकेला रहता था। यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जब आफताब के मकान का दरवाजा नहीं खुला। सुबह करीब 8 बजे गांव के बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मृतक के भतीजे शिबू ने बताया कि बाद में मकान की दीवार में बने एक छेद से झांककर देखने पर आफताब का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई मुस्तकीम और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार और उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि आफताब का शव कमरे में खिड़की के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आफताब अपने भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके बड़े भाई खुर्शीद और मुस्तकीम हैं। आफताब पिछले लगभग पांच वर्षों से गांव में मुसाहिद के मकान में रह रहा था। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आत्महत्या की सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अंबेडकर जयंती पर महिला सफाई कर्मियों का सम्मान:कार्यक्रम में सामाजिक समानता का संदेश दिया गया
    Next Article
    कुशीनगर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:जांच में शिक्षक पर आरोप गलत, पड़ोसी युवक गिरफ्तार; आम का लालच देकर ले गया था साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment