Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सपा प्रतिनिधिमंडल ने विस्फोट मामले की ली जानकारी:दुकानदारों से की बातचीत, 17 मार्च को विस्फोट हुआ था

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में 17 मार्च को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर विस्फोट हुआ था। इस घटना में उनके दोनों बेटों सहित कुल छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और जांच के लिए सैंपल भी भेजे गए हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचा। हालांकि, पुलिस द्वारा आवास को पहले ही सील किया जा चुका था। प्रतिनिधिमंडल को वहां पूर्व विधायक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने आसपास के दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जमालुद्दीन सिद्दीकी, कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश सचिव सर्विस अंबेडकर और महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा शामिल थे। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए पूर्व विधायक के दोनों बेटों का इलाज लखनऊ में चल रहा है, और उनकी पत्नी भी वहीं मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर लिया और घर को सील कर दिया जिससे परिवार को कपड़े और अन्य जरूरी सामान लेने में भी परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष ने इसे सरासर अन्याय बताया और कहा कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन खराब:एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंध, हजारों यात्री कर रहे बस का इंतजार
    Next Article
    बहराइच की 59 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित:13 पंचायतें दूसरी बार सम्मानित, प्रधानों को मिली रजत प्रतिमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment