Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में रोडवेज बस से बराती घायल:10 KM पीछा कर तोड़फोड़; चार गिरफ्तार, पैदल जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस की टक्कर से कमालगंज थाना क्षेत्र में एक बराती घायल हो गया। यह घटना कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के नगला आमेर निवासी वीरपाल सिंह के पुत्र सचिन कुमार की बरात के दौरान हुई। हादसे के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। बरात गुरुवार रात खुदागंज गांव पहुंची थी। रात करीब 10:15 बजे बराती रजनेश, शिवम और आशीष (20) गेस्ट हाउस से बरात स्थल की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही लीडर रोड डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय आशीष को टक्कर मार दी। गुस्साए बरातियों ने 10 किलोमीटर तक किया पीछा हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गुस्साए बरातियों ने कार से बस का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन तिराहे पर बस को रोक लिया गया और उसमें तोड़फोड़ की गई। ईंट-पत्थर फेंके जाने से बस के शीशे टूट गए। थाने के सामने पहुंची बस, पुलिस ने संभाली स्थिति बस चालक किसी तरह बस को थाने के सामने ले गया और अंदर भाग गया। इसके बाद बरातियों ने बस को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने चार बरातियों और रोडवेज के चालक-परिचालक को हिरासत में ले लिया। बाद में चार बरातियों का शांति भंग में चालान किया गया। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज, जांच जारी घायल आशीष के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अमरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायल आशीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-25 प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को:1253 पदों के लिए रिकॉर्ड 1.15 लाख आवेदन, हिंदी में सबसे ज्यादा
    Next Article
    अमरोहा कोर्ट ने 60 दिन में सुनाई उम्रकैद की सजा:साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 70 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment