Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में गंगा में डूबकर युवक की मौत:तरबूज लेकर दूसरे किनारे से आ रहा था, अस्पताल में मृत घोषित

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में गंगा नदी पार करते समय एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। युवक तरबूज लेकर नदी के दूसरे किनारे से आ रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान कटरी भीमपुर निवासी जयदेव के रूप में हुई है। जयदेव ने गंगा किनारे कटरी में पालेज की खेती की थी। रविवार शाम को वह अपनी खेती से तरबूज लेकर नदी पार कर रहा था। नदी में डूबने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जयदेव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, जयदेव अपने भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में दुख का माहौल है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS प्रफुल्ल शर्मा बने लखनऊ के CDO:रायबरेली में दो साल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे, भू-माफियाओं में रहा खौफ
    Next Article
    एटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:डीएम के निर्देश पर जेसीबी और डंपर जब्त, तहसीलदार ने की छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment