Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद बस अड्डे पर चालक-परिचालक भिड़े:पहले नंबर पर बस लगाने को लेकर हुई मारपीट

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार की देर शाम दो रोडवेज बसों के चालक और परिचालक पहले बस को लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए। जहां गाली गलौज के बाद मारपीट भी होने लगी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया एक फर्रुखाबाद डिपो की बस थी तो दूसरी बुद्ध विहार डिपो की बस थी। रोडवेज बस स्टैंड पर चालकों और परिचालकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम एक बार फिर दिल्ली जाने वाली दो रोडवेज बसों के चालक और परिचालक आपस में भिड़ गए। यह घटना बसों को पहले नंबर पर लगाने को लेकर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बस फर्रुखाबाद डिपो की थी, जबकि दूसरी बुद्ध विहार डिपो की। स्टैंड पर बसों को पहले नंबर पर लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बसों के आपस में टकराने और रगड़ लगने की बात भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी इसी तरह का विवाद हो चुका था। इसके बावजूद बस अड्डे पर हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है, और ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें चालक और परिचालक एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हर बार की तरह इस बार भी मामला आपसी सहमति से निपटा लिया गया। पहले फर्रुखाबाद डिपो की बस को रवाना किया गया, जिसके बाद बुद्ध विहार डिपो की बस को स्टैंड से भेजा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप, छात्रा की तबीयत बिगड़ी:सीतापुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला, सीएचसी में चल रहा उपचार
    Next Article
    राजस्थान IPL में लगातार चौथी जीत के करीब:24 बॉल पर 18 रन की जरूरत, जुरेल फिफ्टी बनाकर खेल रहे; वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment