Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान IPL में लगातार चौथी जीत के करीब:24 बॉल पर 18 रन की जरूरत, जुरेल फिफ्टी बनाकर खेल रहे; वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन बनाए

    21 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 202 रन का टारगेट दिया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। धुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। कप्तान रियान पराग 3 और शिमरोन हेटमायर जीरो पर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 26 बॉल पर 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद बस अड्डे पर चालक-परिचालक भिड़े:पहले नंबर पर बस लगाने को लेकर हुई मारपीट
    Next Article
    IPL 2026- वैभव ने 15 गेंदों में बनाई फिफ्टी:26 गेंदों में बनाए 78 रन, ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में टॉप पर पहुंचे सूर्यवंशी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment