Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप, छात्रा की तबीयत बिगड़ी:सीतापुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला, सीएचसी में चल रहा उपचार

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलौली बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज में एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद मामला गंभीर हो गया है। छात्रा को हालत खराब होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित छात्रा शिवानी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि विद्यालय में उनसे जबरन झाड़ू-पोंछा करवाया जाता है और खाना भी बनवाया जाता है। इतना ही नहीं, काम करने से मना करने पर उन्हें भूखा रखा जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षिकाएं प्रियंका, अनुराधा और मानसी श्रीवास्तव द्वारा उसे दो दिनों तक खाना नहीं दिया गया और लंबे समय तक खड़ा रखकर सजा दी गई। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही और छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। वहीं, छात्रा के बयान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रही है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का इलाज जारी है, जबकि शिक्षा विभाग और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम महमूदाबाद का कहना है कि जांच के आधार रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और देखभाल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की नकली डिग्री बेचने वाले गिरफ्तार:गिरोह ने बेचीं दो हजार से अधिक फर्जी डिग्री और प्रमाणपत्र, 88 फर्जी दस्तावेज बरामद
    Next Article
    फर्रुखाबाद बस अड्डे पर चालक-परिचालक भिड़े:पहले नंबर पर बस लगाने को लेकर हुई मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment