Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद सब्जी मंडी में आग, 60 दुकानें जलीं:7 कपड़े की दुकान भी चपेट में आई, पूरी रात आग बुझाने में जुटा रहा दमकल विभाग

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद की कटरा बाजार की 150 साल पुरानी सब्जी मंडी में देर रात दो बजे आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि सब्जी मंडी की लगभग 60 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आधा किमी दूर से आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखा जा सकता था। आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मामला शिकोहाबाद के कटरा बाजार का है। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला शनिवार देर रात करीब दो बजे शिकोहाबाद नगर के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में आग लग गई। आग से 60 से ज्यादा दुकाने जलकर राख हो गई। लोगों की दुकानों में रखीं सब्जियां फल और वहां खड़ी कई बाइकें भी आग की चपेट में आने से जल गईं। आग लगते ही लोगों ने दुकानों को बचाने के लिए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में आग तेज भड़क गई और सभी दुकानों में फैलते हुए मंडी के बगल बनी 7 कपड़ों की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानें भी जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि आधे किमी दूर से ही आग की लपटें और काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता था। दुकानदारों के अनुसार, मंडी में सब्जियों का भारी स्टॉक रखा हुआ था। किसी दुकान में 20 हजार तो किसी में 50 हजार रुपये तक का माल रखा था, जो आग में जल गया। लोगों ने आग की सूचना फायर डिपार्टमेंट और पुलिस को दी। आग पर काबू पाने के लिए शिकोहाबाद, फिरोजाबाद समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे, शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी ब्रजेश सविता और इंस्पेक्टर अनुज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने करीब 4-5 घंटों तक लगातार मशक्कत की, लेकिन आग की तेज लपटों और मंडी में रखी लकड़ी, प्लास्टिक की टोकरियों, सब्जियों के कैरेट और कपड़े के सामान के कारण आग बार-बार भड़कती रही। पूरी रात आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। दुकानदारों के मुताबिक, आग लगने से मंडी का करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं, सात कपड़ों की दुकानों का भी लाखों का नुकसान हुआ है। कई दुकानों में रखी सब्जियां, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश और मायूसी देखने को मिली। कई व्यापारी रोते-बिलखते नजर आए। उनका कहना था कि पूरी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में जलकर खत्म हो गई। दुकानदार मोहम्मद साइल का कहना है कि सब्जी की करीब 50 से 60 दुकानें और कपड़े की 12 से अधिक दुकानें जल गई हैं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। रात करीब 2 बजे आग लगी, जो सुबह तक बुझ पाई। दुकानदार मुन्नालाल का कहना है कि आग लगने से करीब 60 सब्जी की दुकानें और कपड़े की कई दुकानें जल गई हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी मंडी में एक कुत्ता भी रहता था, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पाण्डेय का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मंडी में अधिकतर कपड़ों और सब्जी की दुकानें हैं। करीब 50-60 दुकानों में आग लगने की सूचना है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह और नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मंडी के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर दिया गया है। प्रशासन ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में कारोबारी ने जुड़वा बेटियों की हत्या की:घर में गला रेता, लाश देखकर पत्नी ने पुलिस बुलाई, आरोपी पिता गिरफ्तार कानपुर में रविवार तड़के दवा कारोबारी ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। लाश देखकर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वजह जानने के लिए परिवार से पूछताछ कर रही है। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चलती कार में लगी आग, VIDEO:कूदकर सवारों ने बचाई जान, 60 फीट रोड पर शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली
    Next Article
    जौनपुर में कायस्थ महासभा का सम्मान समारोह आयोजित:पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' बोले- समाज के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment