Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत:पाढ़म से लौटते समय कार ने मारी टक्कर, एक घायल

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना के पाढ़म से घर लौटते समय सोमवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में घायल कक्षा नौ के 17 वर्षीय छात्र अंशिक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में अंशिक के ताऊ का बेटा गुलशन भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर यह घटना सोमवार शाम को जसराना थाना क्षेत्र के नवादा स्थित अजब सिंह इंटर कॉलेज के पास हुई। अंशिक अपने ताऊ के बेटे गुलशन पुत्र राजेश के साथ कस्बा पाढ़म गया था। लौटते समय अंशिक लघुशंका कर रहा था और गुलशन पास में खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। मंगलवार को उपचार के दौरान अंशिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। अंशिक जसराना थाना क्षेत्र के गांव पटीकरा निवासी अरविंद का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार एक इंटर कॉलेज में बच्चों को लाने-ले जाने का काम करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्कूल वाहनों की डिजिटल ट्रैकिंग:1 से 15 अप्रैल तक फिटनेस ड्राइव, पैरेंट्स को मिलेगी सारी जानकारी
    Next Article
    मथुरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 गिरफ्तार:आपत्तिजनक हालत में 4 युवक और 5 युवतियां पकड़ी गईं; ढाबे में कर रहे थे गंदा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment