Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर पर जागरूकता अभियान:विरोध के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को उपयोग और लाभ बताए

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। स्मार्ट मीटर को लेकर एक ओर विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरुक कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गांव मोहम्मदाबाद स्थित बिजली फीडर पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता ग्रामीण चंद्रजीत प्रसाद ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग और उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से अपना मीटर रिचार्ज कराने की अपील की, ताकि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की यूनिट और उपलब्ध बैलेंस की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को अपनी खपत पर बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता टूंडला कालेश्वर चंद्र, उपखंड अधिकारी प्रथम नरेंद्र कुमार वर्मा और अवर अभियंता विशाल कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की सभी शंकाओं का समाधान किया और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी बिजली सेवा उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैन स्नैचिंग के दो मामलों का खुलासा:बस्ती पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, साथी फरार
    Next Article
    अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment