Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़:टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देशन में पुलिस टीम ने टप्पेबाजी की घटना में शामिल एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार निवासी थाना शाहगंज, जनपद आगरा के रूप में हुई है। उसे थाना उत्तर क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 16,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना 3 अप्रैल 2026 को थाना उत्तर क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी से संबंधित है। घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की पहचान की थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा और राजस्थान के भरतपुर जनपद में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी-ठगी से जुड़े कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह, एसओजी व सर्विलांस टीम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैदपुर मदरसा विवाद में रियाज अहमद का पलटवार:बाराबंकी में मोहम्मद हारुन राईन पर गुमराह करने का आरोप
    Next Article
    अम्बेडकरनगर अस्पताल को मिली 40 बेड की नई डायलिसिस यूनिट:पीपीपी मॉडल पर संचालित, मरीजों को जल्द मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment