Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर के सीने में गोली मारकर हत्या:अतीक के करीबियों को ढूंढ रही पुलिस, बाइक से आए थे 4 नकाबपोश बदमाश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करेली के बिस्मिल्ला चौराहे के पास दो बाइक पर 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने चाय पी रहे प्रॉपर्टी डीलर के सीने में बाईं तरफ गोली मार दी। मृतक की पहचान ऐनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इरफान (47) के रूप में रूप में हुई। घर से महज 100 मीटर दूर शाम 6:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। बेटे की शिकायत पर करेली थाने में माफिया अतीक अहमद के करीबी समेत अज्ञात पर FIR दर्ज हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 2 तस्वीरें देखिए- परिजन बोले- क्यों मार दिया मोहम्मद इरफान के परिवार में पत्नी मंगरुल निशा, दो बेटे मोहम्मद आमिर, फैसल और दो बेटियां हैं। परिजन रोते-बिलखते SRN अस्पताल पहुंचे। परिजनों यही कह रहे थे कि न जाने क्यों उन्हें मार दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अतीक के भाई के साथ चलता था इरफान चश्मदीदों ने बताया- बाइक सवार बदमाश इरफान को गोली मारने के बाद अंधीपुर की तरफ भागे थे। इरफान पहले अतीक अहमद के भाई अशरफ के साथ भी रहता था। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अतीक के करीबी रहे आसिफ, उसके भाई पर FIR इरफान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने करेली थाने में देर रात FIR दर्ज कराई है। शिकायत में अतीक अहमद के करीबी चकिया निवासी आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ये सभी पहले इरफान के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। तभी जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आसिफ दुर्रानी के खिलाफ धूमनगंज थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि आसिफ के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। दोस्त और करीबियों पर शक, उठाए गए कई संदिग्ध इरफान की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद शक की सुई उनके दोस्तों और करीबियों की ओर घूम गई है। जांच में सामने आया है कि इरफान का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी के साथ ही लेनदेन और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही है जो इरफान के नियमित संपर्क में थे, ताकि वारदात के पीछे की साजिश का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा CCTV मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए देर रात तक कैमरों को खंगालती रही। एक फुटेज में आरोपी दिखे भी, लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं पर इनमें उनका चेहरा साफ नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान में इजराइली हमलों से एक दिन में 254 मौतें:राष्ट्रीय शोक का ऐलान; ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते
    Next Article
    गोरखपुर में बिरयानी में निकला काकरोच, VIDEO:बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची फैमिली, जांच के बाद रेस्टोरेंट बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment