Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज शूटआउट का माफिया कनेक्शन:प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड में अतीक अहमद का शूटर मुख्य आरोपी, भाई समेत नामजद

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के करेली में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की सरेशाम गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के शूटर रहे आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी का नाम सामने आया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। क्या है पूरा मामला? इरफान के परिजनों के मुताबिक, उनका दुर्रानी बंधुओं से लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिलवाया गया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नामजद आरोपियों के साथ ही कुछ अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। पुलिस की टीमें कसारी मसारी स्थित दुर्रानी के ठिकानों पर दबिश दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक आरोपी फरार हैं। भाड़े के शूटरों से कराई गई हत्या घटना जिस तरीके से अंजाम दी गई, उसे इस बात की भी आशंका जताई जा रही हैं कि इसमें भाड़े के शूटरों का इस्तेमाल हुआ। इरफान अपने घर से करीब 250 मीटर दूर चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। सभी ने चेहरे ढके हुए थे। एक बदमाश ने उतरकर सीधे सीने में गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी आराम से फरार हो गए। बदमाशों को सटीक जानकारी थी कि इरफान चाय की दुकान पर बैठे हुए हैं। संगीन धाराओं के कुल 17 मुकदमे मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। माफिया अतीक अहमद के साथ कई मामलों में नामजद रहा है। 2020 में अवैध स्लॉटर हाउस संचालन का मामला सामने आया था। 2021 में पीडीए द्वारा उसके आलीशान मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। गवाहों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। कानून व्यवस्था पर उठे सवाल सरेशाम हुई इस हत्या ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के समय आमतौर पर पुलिस पेट्रोलिंग होती है, इसके बावजूद हथियारबंद बदमाश बेखौफ पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। डीसीपी बोले डीसीपी सिटी ने बताया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शूटरों की पहचान और नेटवर्क खंगालने में पुलिस जुटी है। प्रॉपर्टी विवाद की गहराई से जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती:3 दिन में फीस सार्वजनिक करने का निर्देश, नोटिस बोर्ड-वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में सिंगाही-नौरंगाबाद सड़क जर्जर:दर्जनों गांवों के लोग परेशान, मरम्मत की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment