Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के निजी स्कूलों में छापेमारी:किताब-ड्रेस बदलने की शिकायत मिली थी, डीआईओएस-बीएसए ने की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के निजी विद्यालयों द्वारा हर साल ड्रेस और किताबें बदलने के नाम पर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मामला अब तूल पकड़ गया है। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिससे स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशांत माहेश्वरी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि शहर के कई स्कूल हर वर्ष ड्रेस और पाठ्य पुस्तकों को बदलकर अभिभावकों को खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। शिकायत के आधार पर, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार और बीएसए आशीष पांडे ने एक संयुक्त टीम के साथ शहर के कई विद्यालयों और किताबों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कई स्कूल अपने ही परिसर से किताबें और यूनिफॉर्म बेच रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त की और संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर अर्थदंड लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उनकी मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। इस मुद्दे पर जल्द ही एक बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। छापेमारी के दौरान स्कूल वाहनों की फिटनेस और पंजीकरण को लेकर भी खामियां पाई गईं। बीएसए आशीष पांडे ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन दो दिन के भीतर अपनी फिटनेस और रजिस्ट्रेशन दुरुस्त करा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान में जीएसटी विभाग का भी सहयोग लेने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य किताबों और यूनिफॉर्म की बिक्री में हो रही अनियमितताओं पर पूरी तरह से लगाम लगाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली हादसे में मरने वाले किडनैपर थे:गुरुग्राम से ऑटो ड्राइवर व उसके दो बच्चों का अपहरण किया, हादसे में 4 में 3 अपरहणकर्ता की मौत
    Next Article
    LIVE: 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए MATRIZE का OPINION POLL आया सामने, किसकी बन सकती है सरकार?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment