Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से सरकारी धन हड़पने का प्रयास:सुल्तानपुर में एसडीएम समेत अन्य पर केस दर्ज, RTI कार्यकर्ता ने की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के बरवारीपुर गांव में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी अनुदान हड़पने का एक मामला सामने आया है। एक आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हितेंद्र बहादुर सिंह, जो बरवारीपुर के निवासी हैं, ने बताया कि ग्राम पंचायत की निवासी नियतुल पत्नी इसहाक की मृत्यु 8 सितंबर 2021 को हुई थी। आरोप है कि नियतुल के पुत्र सोनू ने मनोज कुमार सिंह के साथ मिलकर कोरोना काल के सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन किया। इस आवेदन में मृत्यु की तिथि को बदलकर 15 जनवरी 2020 दिखाया गया था। फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए अन्य ग्रामीणों जैसे जावेद, यूनुस और मीना के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाया है कि इस फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बावजूद, तत्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कादीपुर, उत्तम कुमार तिवारी ने दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), सुल्तानपुर ने थाना प्रभारी कादीपुर को सख्त निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाय से नहीं मरी सास तो रोटी में मिलाया जहर:लखनऊ में बहू बोली- मिलने में रोक लगाती थी; पढ़िए मामी-भांजे की लवस्टोरी
    Next Article
    अतीक के शूटर दुर्रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट:हत्या के एक दिन बाद तक था एक्टिव, गैंगस्टर ने बना रखे थे ढेरों रील वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment