Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी कंपनी बनाकर GST चोरी, पिता-पुत्र गिरफ्तार:मिर्जापुर में उपायुक्त की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिता-पुत्र हैं, जिन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। उपायुक्त कनक तिवारी ने 22 दिसंबर 2025 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नामजद अभियुक्तों ने फर्जी कंपनियां बनाकर जाली दस्तावेजों के माध्यम से जीएसटी की चोरी की है। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसी क्रम में, 20 मार्च को उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यज्ञवासिनी सिंह पुत्र स्वर्गीय वंशनारायण सिंह और स्वतेज सिंह उर्फ राज पुत्र यज्ञवासिनी सिंह के रूप में हुई है। ये सुरेकापुरम, थाना कोतवाली कटरा के निवासी हैं, जबकि इनका स्थायी पता ग्राम छेछूआ, थाना कोईरौना, जनपद भदोही बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जारी:सोनभद्र में द्वितीय बैच के ट्रेनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण
    Next Article
    लखनऊ में हिंदू नव वर्ष का स्वागत:हनुमान सेतु से हजरतगंज तक शोभायात्रा निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment