Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्रेंड्स कॉलोनी में नगर निगम ने लगाए लाल निशान:आगरा में गेट लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के शाहगंज स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आम रास्ते पर गेट लगाने की तैयारी के मामले में नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के निर्देश पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अवर अभियंता मुकेश कुमार के निर्देशन में टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए और संबंधित पक्ष को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान संख्या 31-ए एमआईजी के सामने निकलने वाले रास्ते पर तीन पिलर खड़े कर दिए गए हैं। यहां गेट लगाने की तैयारी की जा रही थी। इससे आम रास्ता बाधित होने की आशंका जताई गई थी। फ्रेंड्स कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीर टंडन ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन से शिकायत कर आम रास्ते पर गेट लगाए जाने से रोकने की मांग की थी। ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम की टीम ने स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण चिह्नित किया और लाल निशान लगाकर तीन दिन की मोहलत दी। इसके बाद भी अवैध निर्माण न हटाने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मिलों में जल्द-पेराई शुरू करने के निर्देश दिए:गन्ना समिति की बैठक में किसानों के बकाया भुगतान और सर्वे-सट्टा प्रक्रिया की समीक्षा
    Next Article
    बजरंग बल संयोजक का AMU छात्रसंघ पर पलटवार:बिलकिस बानो मामले पर छात्रसंघ के रुख पर नाराजगी, कमेटी बर्खास्त करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment