Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म 'रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक:भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में दिखे, बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार

    3 hours ago

    1

    0

    2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आया है। इसकी झलक आज यानी हनुमान जयंती पर जारी की गई। बता दें कि भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है। टीजर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलते हैं। श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई है। साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी लाजवाब है। देखें भगवान राम के लुक की झलक- भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।" फिल्म दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर जरूरतमंद को मिलेगा आवास:जनता दर्शन में सीएम ने 100 लोगों की सुनी समस्या
    Next Article
    मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, कई सेक्टर्स को होगा फायदा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment