Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइव स्टार होटल में सेमिनार कर 12 लाख की ठगी:आगरा में रकम दोगुनी का दिया झांसा, MT-5 ऐप डाउनलोड कराकर फंसाया

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में निवेश के नाम पर ठगी का संगठित खेल सामने आया है। फाइव स्टार होटलों में सेमिनार आयोजित कर लोगों को बड़े मुनाफे का लालच दिया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक युवक से 20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 12 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शमसाबाद रोड स्थित कहरई मोड़ निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जुलाई 2025 में संजय प्लेस क्षेत्र में उनकी मुलाकात शंकर प्रसाद गुप्ता से हुई। शंकर ने उन्हें “सी प्राइम कैपिटल एलएलसी” नाम की कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया और दावा किया कि 20 महीने में पैसा दोगुना हो जाएगा। देहरादून के होटल में सेमिनार इसके बाद कंपनी की ओर से प्रदीप को देहरादून के एक बड़े होटल में आयोजित सेमिनार में बुलाया गया। वहां मौजूद कंपनी से जुड़े लोगों ने निवेश पर भारी मुनाफे के सपने दिखाए। उनके झांसे में आकर प्रदीप ने अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए। साथ ही अपने दो दोस्तों से भी 1-1 लाख रुपये निवेश करवा दिए। मोबाइल में एप डाउनलोड कर दिखाया फर्जी मुनाफा आरोपियों ने प्रदीप के मोबाइल में “एमटी-5” एप डाउनलोड कराकर आईडी बनाई, जिसमें लगातार मुनाफा दिखता रहा। इससे उनका भरोसा और बढ़ गया। लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी बहाने बनाने लगे। शक होने पर प्रदीप ने जांच की तो पता चला कि संबंधित कंपनी भारत में निवेश और ट्रेडिंग के लिए अधिकृत ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा सफारी पार्क का बब्बर शेर गीगो बीमार:कई दिनों से मल त्याग नहीं कर पा रहा, इलाज जारी
    Next Article
    महोबा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि:1944 के 66 जांबाजों को याद किया, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment