Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Fadnavis को रोकने के लिए Shinde को आगे कर रही BJP? आदित्य ठाकरे ने किया नया दावा

    1 hour ago

    2

    0

    महाराष्ट्र की राजनीति में नेताओं के पाला बदलने के मौजूदा दौर के बीच, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यह बगावत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर रखने के लिए रची गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फायदा होगा। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में आदित्य  ठाकरे ने वही बातें दोहराईं जो उनके पिता और यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहले कही थीं। बीजेपी के कुछ लोग चाहते हैं कि फडणवीस को केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जाए ताकि उनके पर कतरे जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को फायदा होगा। ठाकरे ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि वे यह पक्का करना चाहते हैं कि 2029 के चुनावों में वे पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा न बनें। इससे शिंदे को फायदा होता है क्योंकि उनका एकमात्र मकसद दोबारा मुख्यमंत्री बनना है।इसे भी पढ़ें: Operation Tiger से तंग Aaditya Thackeray के ऐलान ने किया दंग, Varanasi से PM Modi के खिलाफ लड़ेंगे 2029 Lok Sabha Electionपिछले हफ्ते उद्धव ने भी ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री को "एक खास स्तर" पर रखने और काबू में रखने के लिए 'ऑपरेशन देवेंद्र' चलाया जा रहा है। हालांकि, फडणवीस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था, मैं एक इंसान हूं। मेरे पर नहीं हैं, तो उन्हें कौन काट सकता है? मुझे महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता और अपने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिला हुआ है, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। ठाकरे ने कुछ महीने पहले राज्यसभा में आप में हुई बगावत और तृणमूल कांग्रेस में संसद के अंदर चल रहे संकट का भी ज़िक्र किया और कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र की आवाज़ को दबाना चाहती है।इसे भी पढ़ें: Maharashtra TET Paper Leak | SIT की बड़ी कार्रवाई, तीन नए आरोपी गिरफ्तार, नकली दस्तावेज और हार्ड डिस्क बरामदजब उनसे उद्धव सेना में निष्क्रियता के बारे में दल बदलने वालों के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो आदित्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, शरद पवार और ममता बनर्जी के बारे में क्या? क्या वे अपने सांसदों से नहीं मिलते? फिर भी, उनकी पार्टियां टूटीं। सांसद और विधायक होने के नाते, वे स्थानीय नेता होते हैं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर ज़मीनी स्तर पर विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं किया? सच तो यह है कि उन्होंने खुद की कीमत तय की और बिक गए। उनकी यह टिप्पणी UBT सेना के छह सांसदों के शिंदे सेना में शामिल होने के कुछ दिनों बाद आई है, जिससे संसद में NDA की संख्या काफी बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 करोड़ EPF Subscribers को राहत! New Scheme 2026 ने बदले PF के नियम
    Next Article
    बीच सड़क पर चलते बंद हो रहे E-Rickshaw, चीन का एप भारत में कराएगा एक्सीडेंट?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment