Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटीएम जैसी मशीन से मिलेगा मेट्रो का टिकट:झकरकटी से नौबस्ता तक लग रहीं 36 मशीनें, छुट्टे पैसे न होने से परेशानी नहीं होगी

    1 hour ago

    1

    0

    शहरवासियों के लिए कानपुर मेट्रो से सफर करना अब और भी आसान होने वाला है। आईआईटी से नौबस्ता तक बन रहे पहले कॉरिडोर के आखिरी हिस्से यानी कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच यात्री सेवाओं को शुरू करने की तैयारी आखिरी दौर में है। इसी कड़ी में झकरकटी से नौबस्ता तक के 7 नए स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनें (TVM) लगाने का काम शुरू हो गया है। यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर इन स्टेशनों की प्रगति का जायजा लिया। 7 स्टेशनों पर लगेंगी 36 मशीनें, खुद काट सकेंगे टिकट मेट्रो प्रशासन ने तय किया है कि यात्रियों को टिकट काउंटर की कतार में न लगना पड़े, इसके लिए कुल 36 वेंडिंग मशीनें इंस्टॉल की जा रही हैं। इसमें झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे अंडरग्राउंड स्टेशनों पर 8-8 मशीनें लगेंगी, जबकि बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता जैसे एलिवेटेड स्टेशनों पर 4-4 मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों के जरिए यात्री अपनी पसंद का स्टेशन चुनकर खुद टिकट निकाल सकेंगे। कैसे काम करेगी यह मशीन? यह मशीन एटीएम की तरह ही आसान है। यात्री को स्क्रीन पर अपना गंतव्य स्टेशन चुनना होगा, जिसके बाद मशीन किराया बताएगी। निर्धारित स्लॉट में नोट डालते ही मशीन उसे स्वीकार कर लेगी और तुरंत क्यूआर कोड वाला टिकट और बचा हुआ 'चेंज' वापस कर देगी। इसी टिकट को गेट पर स्कैन कर यात्री प्लेटफॉर्म तक जा सकेंगे। इसके अलावा, जिन यात्रियों के पास 'गो स्मार्ट' कार्ड है, वे भी इन मशीनों से अपना कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे। सेंट्रल से नौबस्ता तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो कानपुर मेट्रो का 24 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर-1 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिलहाल आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो चल रही है। बाकी बचे 8 किलोमीटर के हिस्से (सेंट्रल से नौबस्ता) पर टेस्टिंग का काम शुरू हो चुका है। एमडी सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ सिस्टम इंस्टॉलेशन का काम जल्द पूरा करें ताकि तय समय पर इस रूट को जनता के लिए खोला जा सके। कॉरिडोर-2 का काम भी पकड़ने लगा रफ्तार एक तरफ जहाँ कॉरिडोर-1 को पूरा करने पर जोर है, वहीं दूसरी ओर सीएसए से बर्रा-8 तक के कॉरिडोर-2 का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। लगभग 8.60 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सिविल कंस्ट्रक्शन का काम रात-दिन किया जा रहा है। मेट्रो प्रशासन का लक्ष्य है,कि जल्द ही शहर के दोनों मुख्य रूट्स को जोड़कर कानपुर को जाम के झंझट से पूरी तरह मुक्ति दिलाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा:IG की मौजूदगी में दी जाएगी अंतिम सलामी, हरियाणा में स्कॉर्पियो टकराई थी
    Next Article
    लखनऊ में तापमान 28°C तक पहुंचा:2 दिन की बारिश-बूंदाबांदी में 11.4°C गिरा, आज सुबह से तेज धूप, 32°C पार करेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment