Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पूर्व मंत्री के बयान से किसानों में आक्रोश:भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गढ़मुक्तेश्वर कूच की योजना बनाई

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों ने जलेसर स्थित नगला सुखदेव कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में पूर्व मंत्री मदन चौहान के बयान को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। आक्रोशित किसानों ने गढ़मुक्तेश्वर कूच करने की योजना बनाई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद पूर्व मंत्री ने स्थानीय मीडिया में कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की और पूर्व मंत्री की चुनौती को स्वीकार किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने की अपील की है। योगेश प्रताप सिंह ने समर्थकों से लाठी लेकर गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने को कहा है, जहां पूर्व मंत्री के कार्यालय पर पहुंचकर जवाब देने की बात कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में नकली हार्पिक बनाने का भंडाफोड़:816 भरी हुई बोतल और कच्चा माल बरामद, यूपी का रहने वाला कर्मचारी अरेस्ट
    Next Article
    आगरा की घटना पर मैनपुरी में ब्राह्मण समाज में आक्रोश:SDM को लोगों ने ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment