Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा की घटना पर मैनपुरी में ब्राह्मण समाज में आक्रोश:SDM को लोगों ने ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने आगरा में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई आपत्तिजनक घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई कथित आपत्तिजनक घटना का असर अब करहल तक पहुंच गया है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश देखा गया। समिति के सदस्यों ने करहल में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर हंगामा किया, जिससे ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश समिति ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। समिति के पदाधिकारी शशांक मिश्रा ने कहा, हम शांति और भाईचारे के पक्षधर हैं, लेकिन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस दौरान शशांक चतुर्वेदी, अर्चित दुबे, पंकज चतुर्वेदी, उदय पांडेय, विवेक पांडेय (एडवोकेट), प्रमोद तिवारी, आनंद प्रकाश दुबे, आशुतोष तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी और सौरभ दुबे सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पूर्व मंत्री के बयान से किसानों में आक्रोश:भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गढ़मुक्तेश्वर कूच की योजना बनाई
    Next Article
    झांसी में सपा सेंटर की युवती की संदिग्ध मौत:बॉयफ्रेंड शव दफनाने कब्रिस्तान ले गया, दिल्ली से आए पति ने हंगामा किया, पुलिस बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment