Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मोबाइल मांगा, विरोध पर युवक को पीटा:सिर में चोट लगने से लहूलुहान, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मोबाइल मांगने पर हुए विवाद में डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला गडरियान निवासी भगवान सिंह पुत्र ज्ञानीराम ने बताया कि वह नरेश के खेत पर गेहूं काट रहा था। तभी चीकू उर्फ ई सेन्द्र नामक युवक वहां आया और उससे मोबाइल मांगा। भगवान सिंह ने मोबाइल दे दिया, लेकिन जब आरोपी मोबाइल लेकर जाने लगा तो उसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी चीकू ने भगवान सिंह के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसके कुछ पैसे भी छीन लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। घटना की सूचना मिलने पर राजा का रामपुर पुलिस ने तत्काल घायल भगवान सिंह का मेडिकल परीक्षण करवाया। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है और मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCS में इटावा के विकास मिश्रा ने हासिल की 20वीं-रैंक:असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स पद पर चयन, अंकित पांडे बने असिस्टेंट कमिश्नर GST
    Next Article
    हत्या के अभियुक्त को वाराणसी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद:फरसे से मारकर कर दी थी गर्दन धड़ से अलग, मौके पर हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment