Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला और गोली मारने का आरोप, तमंचा-कारतूस बरामद

    3 hours ago

    2

    0

    एटा जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने पिता और पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला करने और गोली चलाने के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू है। यह मामला 22 अप्रैल का है, जब पंवास निवासी रामकिशन पुत्र भोजराज ने कोतवाली देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके गांव के नन्हे बाबू उर्फ धीरेंद्र, अंकित, सोनू पुत्र सत्यपाल, समीर पुत्र शौकीन और आकाश पुत्र दिनेश लाठी-डंडे व अवैध हथियार लेकर आए थे। उन्होंने गाली-गलौज की, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली रामकिशन के बेटे गौरव को लगी, जबकि छोटे बेटे सौरव को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। एटा के एसएसपी इलामारन जी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीमें गठित की थीं। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी सोनू फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सोनू को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार, कोतवाली देहात के दरोगा अजय कुमार, कांस्टेबल किशन सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 415 वाहनों का चालान, दो गाड़ियां सीज:ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
    Next Article
    शादी में गया था परिवार, पीछे से वकील के घर:घर के ताले तोड़कर ले गए 2 लाख कैश और जेवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment