Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा-कासगंज रेलवे लाइन पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:कैलाश लोधी के नेतृत्व में श्यौराई में भूमि अधिग्रहण का विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    एटा-कासगंज रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ग्राम श्यौराई में जारी है। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में यह धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। किसान प्रति हेक्टेयर 67 लाख रुपये से अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान और यूनियन कार्यकर्ता शामिल हैं। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने मनमाने ढंग से भूमि और संपत्ति के अधिग्रहण मूल्य निर्धारित किए हैं। किसानों का धरना रहेगा जारी ज्ञापन में कैलाश लोधी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र के कुछ गांवों में समान कृषि भूमि के लिए अधिग्रहण दर लगभग 2,20,000 रुपये प्रति बीघा तय की गई है। जबकि, इसी क्षेत्र के अन्य गांवों में समान कृषि भूमि की दर 3,80,000 रुपये से 5,40,000 रुपये प्रति बीघा तक निर्धारित की गई है। किसानों की मुख्य मांग है कि अधिग्रहित की जाने वाली कृषि भूमियों के लिए तत्काल 4,50,000 रुपये प्रति बीघा की सामान्य कृषि दर निर्धारित की जाए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठे प्रमुख लोगों में ग्राम पंचायत श्यौराई के अध्यक्ष किशोरी लाल, ऑल इंडिया किसान यूनियन के आगरा जोन प्रभारी महेश चंद्र वशिष्ठ, संगठन मंत्री कमल सिंह, लोकेंद्र सिंह, महात्मा रामसिंह, शिवम कुशवाह, धारा सिंह और अरविंद सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के कागारौल में मुस्लिम पक्षों में पथराव:पुलिस पर भी बरसाए पत्थर, 36 पर मुकदमा; भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद
    Next Article
    लखनऊ में 30 मिनट रुकी मेट्रो,:यात्री हुए परेशान; तकनीकी खराबी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment