Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के कागारौल में मुस्लिम पक्षों में पथराव:पुलिस पर भी बरसाए पत्थर, 36 पर मुकदमा; भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के तांतपुर रोड स्थित मस्जिद के पास गुरुवार शाम को भैंस की खरीद फरोख्त के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। लाठी-डंडे भी चले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी पत्थर बरसाए।घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, वहीं कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। मामले में पुलिस 36 नामजद 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि तांतपुर रोड पर मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में भैंस की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाने लगे। कई लोग हाथों में डंडे और सरिया लेकर भी मौके पर मौजूद थे। हालात बिगड़ते देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। जबकि स्थानीय लोगों ने भय के चलते अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बताया गया है कि कुछ लोग मकानों की छतों पर चढ़कर भी पथराव कर रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोगों ने पुलिस से धक्का मुक्की कर दी। पुलिस पर भी पत्थर फेंके। पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पहुंची टीम ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को मेडिकल की चिट्ठी देकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अंकुर राठी ने बताया- मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। छह लोगो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वीडियो हो रहे वायरल तातंपुर में पथराव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि दोनों ओर से जमकर पत्थर फेंके जा रहे हैं। छोटे बच्चे भी पथराव में शामिल है। सड़क पर पत्थर ही पत्थर पडे़ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांधला में घर से लाखों के जेवर चोरी:एक महिला पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    एटा-कासगंज रेलवे लाइन पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:कैलाश लोधी के नेतृत्व में श्यौराई में भूमि अधिग्रहण का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment