Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की:जननी सुरक्षा, टीकाकरण और एम्बुलेंस सेवाओं पर दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव, प्रसूताओं के भुगतान, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और एम्बुलेंस सेवा (102/108) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे प्रसूताओं का डेटा समय पर आशा डायरी में दर्ज करें और उसे ऑनलाइन फीड करें। इससे जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान में अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान में कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी बच्चों को समय पर टीके लगाए जाएं और टीकाकरण को लेकर आम जनता में फैली भ्रांतियों को जन जागरूकता के माध्यम से दूर किया जाए। ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।वीएचएनडी (VHND) दिवस पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के पास आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध होने चाहिए, जबकि अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण स्वास्थ्य विभाग के पास बफर स्टॉक के रूप में मौजूद रहें। एम्बुलेंस सेवाओं (102/108) की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने मरीजों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया और इसमें किसी भी लापरवाही से बचने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा तैयार किए जाने वाले वित्तीय प्रस्तावों की जानकारी बैठक से पहले ही उपलब्ध कराई जाए।परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से महिला और पुरुष नसबंदी के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज के चार महीने बाद युवक ने लगाई फांसी:पत्नी के ममेरे देवर के साथ चले जाने से परेशान था, लखनऊ में कमरे में लटकता मिला
    Next Article
    अयोध्या में मजदूर दिवस पर 167 जोड़ों का सामूहिक विवाह:164 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए, 3 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment