Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन परिसर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और क्षेत्राधिकारी यातायात सतेन्द्र कुमार राय भी उपस्थित थे। टीम ने प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, वेटिंग हॉल, प्रवेश और निकास द्वार सहित स्टेशन के सभी प्रमुख स्थानों पर गहन जांच की। एसपी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस और जनपदीय पुलिस के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी प्रत्येक कोच के गेट पर लगाई जाए, ताकि यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी विशेष निर्देश दिए गए। अधिकारियों को लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो। इसके अतिरिक्त, फुटओवर ब्रिज पर विशेष निगरानी रखने और वहां भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने जीआरपी प्रभारी को स्टेशन अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अचानक बदलाव न किया जाए, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान के समापन के बाद, एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी ड्यूटी सतर्कता से निभाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े:चोरी की हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद, हरियाणा से चोरीकर चैसिस नंबर मिटाया
    Next Article
    प्रयागराज में 'कनक दी बल्ली' ने उजागर किए टूटते रिश्ते:बैसाखी महोत्सव में लालच और नशे की कहानी का मंचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment