Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम पर दहेज उत्पीड़न-घरेलू हिंसा का केस:पूर्व मंत्री के भाई ने प्रतापगढ़ में दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के महिला थाने में पीडीडीयू नगर में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उनकी पत्नी और चंदौली सदर की एसडीएम दिव्या ओझा के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। दिव्या के पिता ने अपनी शिकायत में दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुपम मिश्र प्रयागराज के नैनी निवासी प्रमोद मिश्रा के बेटे हैं। उनकी शादी दिसंबर 2020 में प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी निशाकांत ओझा की बेटी दिव्या ओझा से हुई थी। शादी के समय दोनों पीसीएस अधिकारी थे और वर्तमान में अनुपम पीडीडीयू नगर तथा दिव्या चंदौली सदर तहसील में एसडीएम पद पर तैनात हैं। एसडीएम दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के लिए शुरुआत में 20 करोड़ रुपये दहेज की मांग की गई थी। बाद में यह मांग 15 करोड़ और फिर 5 करोड़ रुपये तक कम की गई। अंततः शादी एक करोड़ रुपये में तय हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे दिव्या पर जानलेवा हमला किया गया। इसके अलावा, 2 दिसंबर 2025 और 6 सितंबर 2025 को भी उनके साथ मारपीट की गई। दिव्या को यह धमकी भी दी गई कि यदि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा। निशाकांत ओझा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले पीडीडीयू नगर के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री भाजपा नेता शिवाकांत ओझा ने पारिवारिक मामले में बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद, प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर महिला थाने में अनुपम मिश्र, उनके पिता प्रमोद मिश्र, मां शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजकुमार पाल बनेंगे डीएसपी, पेरिस-ओलंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन:सीएम योगी 24 मार्च को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण पुरस्कार
    Next Article
    कृषि-उपकरण के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक:देर रात शार्ट सर्किट की चिंगारी ने लिया भयानक रूप, दो फायर टेंडर ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment