Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एकतरफा प्यार में युवती से की छेड़छाड़:मैसेज और कॉल कर बना रहा था दबाव, बुलाकर धमकाया; शिकायत के बाद गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी। आरोपी अफसर उर्फ साहिल ने युवती को गांधी उद्यान के पास बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर युवती के परिजन पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद युवती के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 15 अप्रैल को गश्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने रेलवे जंक्शन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह लगातार उसे फोन और मैसेज कर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। जब युवती ने इनकार कर दिया, तो उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी "सुरक्षा" के लिए एक साथी से तमंचा मंगवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा कार्यकर्ताओं का अम्बेडकर नगर में प्रदर्शन:बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    गोंडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:चोरी की बोलेरो, ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment