Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारी:लखनऊ में कमरे में लहूलुहान हालात में मिले, परिजन बोले- बैंक घोटाले ने ली जान

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गुडंबा इलाके में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त कमरे में अकेले थे। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से गोरखपुर निवासी काजी अहमद जैद (32) लखनऊ में आदिल नगर कल्याणपुर गुडंबा में परिवार के साथ रहते थे। अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पत्नी ने लहूलुहान हालत में देखा काफी देर नीचे नहीं आए तो पत्नी तैयबा देखने पहुंची। तब लहूलुहान हालात में मिले जिसे देखकर पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया दो दिन पहले गोंडा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। वहां से रविवार रात वापस लौटे। इसके बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह पत्नी घर का काम करने नीचे आ गई। इस दौरान जैद ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में बैंक में घोटाले की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम की बेटी अदिति पाण्डेय को 14वीं रैंक मिली:नायब तहसीलदार रोहन पंथ बने असिस्टेंट कमिश्नर GST, UPPCS में मिली सफलता
    Next Article
    पूर्व विधायक की बहू को UPPCS में 13वीं रैंक:मऊ की सुषमा यादव पांचवें प्रयास में बनी SDM, BHU से ग्रेजुएट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment