Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम की बेटी अदिति पाण्डेय को 14वीं रैंक मिली:नायब तहसीलदार रोहन पंथ बने असिस्टेंट कमिश्नर GST, UPPCS में मिली सफलता

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें जालौन जनपद से जुड़ी दो प्रतिभाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की बेटी अदिति पाण्डेय ने प्रदेश में 14वीं रैंक प्राप्त की है। अदिति पाण्डेय मूल रूप से सुल्तानपुर की निवासी हैं। उनकी इस सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है। आमजन ने दी शुभकामनाएं वहीं, जालौन के कोंच तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रोहन पंथ ने भी UPPCS 2024 में सफलता अर्जित की है। मूल रूप से ललितपुर जनपद के निवासी रोहन पंथ का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के पद पर हुआ है। दोनों सफल अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जालौन जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली:सुसज्जित रथों पर निकली झांकी, जनसैलाब उमड़ा; मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया नमन
    Next Article
    एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारी:लखनऊ में कमरे में लहूलुहान हालात में मिले, परिजन बोले- बैंक घोटाले ने ली जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment