Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाने के लिए डायवर्जन:सर्विस रोड बंद, नए रूट से चलेंगे वाहन; जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चैनेज 6.10 किमी सेक्टर 108 छोटा अंडरपास पर मेजर अंडरपास के निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के समान्तर सर्विस मार्ग पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने पर सेक्टर 82 उतरने वाले कट से 100 मीटर आगे से सेक्टर 82 एक्सप्रेस-वे चढने वाले कट तक तथा ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले सर्विस मार्ग पर सेक्टर 130 सुल्तानपुर कट से सेक्टर 128 की ओर उतरने वाले कट तक सर्विस मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। सेक्टर 108 छोटा अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के कारण आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत सर्विस मार्ग के यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सेक्टर 82 उतरने वाले कट से सेक्टर 108 अंडरपास का प्रयोग कर सेक्टर 127, 128, 129, 132 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 108 छोटा अंडरपास से पहले बाये टर्न कर एचएमईएल पेट्रोल पंप के सामने बने सेंट्रल वर्ज कट से यू-टर्न कर डबल सर्विस 45 मीटर मार्ग से जेपी फ्लाईओवर एटीएस विलेज के पास बने लूप से चढकर जेपी फ्लाईओवर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर 132, 128, 129 की ओर से आने वाला यातायात सेक्टर 128 चढने वाले कट से चढकर दिल्ली, नोएडा की ओर जाने वाला यातायात बख्तावरपुर गोलचक्कर से डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग होकर सेक्टर 127/126 चढने वाले कट से चढकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर 82, 108, 110 ग्राम गेझा की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर 108 छोटा अंडरपास का प्रयोग कर दिल्ली नोएडा की ओर जाने वाला यातायात जेपी फ्लाईओवर का प्रयोग कर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप से उतरकर डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग पर बने सेंट्रल वर्ज कट से यू-टर्न कर बाये टर्न कर सेक्टर 130 चढने वाले कट से एक्सप्रेस-वे चढकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर 92, 93 की ओर सर्विस मार्ग से सेक्टर 108 छोटा अंडरपास का प्रयोग कर दिल्ली नोएडा की ओर जाने वाला यातायात पंचशील अंडरपास का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर 108 छोटा अंडरपास से यातायात का आवागमन पूर्णताः प्रतिबन्धित रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का आवागमन सुचारू रूप से पूर्व की तरह चलता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण:जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह हुआ संपन्न
    Next Article
    मिर्जापुर में नहर में डूबने से किशोर की मौत:5 घंटे बाद 300 मीटर दूर मिला शव, भेड़ चराने गया था मासूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment