Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्स-रे फिल्म चाहिए तो पहले दीजिए 100 रुपये:वाराणसी के पं. दीनदयाल अस्पताल में रुपये न देने पर नहीं मिलेगा फिल्म, अधीक्षक बोले- करेंगे कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों से वसूली हो रही है। यहां हर कदम पर मरीजों को दौड़ाया जाता है। ऐसा ही मामला यहां ट्रामा सेंटर में भी आया है। यहां आने वाले मरीजाें को परेशान किया जाता है। एक्स-रे कक्ष में मरीजों व तीमारदारों से वसूली हो रही है। पहले बताया जाता है कि एक्स-रे कराने पर यहां फिल्म नहीं मिलेगा। फिर अंदर मरीज या उनके तीमारदार से सीधे 100 से 200 रुपये की डिमांड की जाती है। इसके बाद उन्हें एक्सरे का फिल्म दिया जाता है। जबकि इस अस्पताल में एक्स-रे पूरी तरह से फ्री है। एक्स-रे कक्ष के दरवाजे पर ही लिखा गया है कि एक्स-रे यहां फ्री होता है। इससे तीमारदारों में नाराजगी भी है। जानिए, मरीजों से कैसे लेते हैं रुपये चोलापुर के कटारी गांव के रहने वाले छेदीलाल गौड़ मजदूरी करते हैं। काम करते हुए उन्हें कंधे में चोट लग गई। छोटा भाई उसे लेकर सीधे दीनदयाल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचा। इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कंधे का एक्स-रे कराने के लिए लिख दिया। एक्सरे कक्ष में जाने पर प्रदीप यादव नाम के कर्मचारी से मुलाकात हुई। उसने बताया कि एक्स-रे तो हम कर देंगे लेकिन फिल्म नहीं मिल पाएगी, क्योंकि फिल्म की कमी है। उसने यह भी कहा मोबाइल में डॉक्टर रिपोर्ट भी नहीं देखेंगे। इसके बाद वह परेशान हो गया। 10 मिनट बाद प्रदीप ने मरीज के भाई को फिर अंदर बुलाया और कहा कि यदि 100 रुपये दे दो फिल्म मिल जाएगी। उसने 100 रुपये दिया तो प्रदीप ने एक्सरे कर उसे फिल्म दिया। इसी तरह घरसौना गांव का रहने वाला सुदर्शन अपने 12 साल के भतीजे अंकुश को लेकर यहां एक्सरे कराने पहुंचा तो उससे भी प्रदीप यादव ने यही बात बताई और 100 रुपये लेकर फिल्म थमा दिया। ताले में कैद स्ट्रेचर, गोद में ले जाते हैं मरीज ट्रामा सेंटर में ज्यादातर एक्सीडेंटल ही मरीज पहुंचते हैं। ट्रामा सेंटर के बाहर 10 से ज्यादा स्ट्रेचर तो रखे हैं लेकिन चेन में बांधकर ताला बंद किया गया है। यहां आने वाले गंभीर मरीजाें को कोई गोद में लेकर तो कोई सहारा देकर अंदर तक ले कर पहुंचता है। अधीक्षक बोले, रुपये लिया है तो होगी कार्रवाई दैनिक भास्कर ने इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अधीक्षक डॉ. आरएस राम से बातचीत किया। उन्होंने कहा, एक्स-रे में किसी तरह के रुपये नहीं लिए जाने हैं, यदि जो भी फिल्म के नाम पर मरीज या तीमारदार से रुपये लिया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजघाट पुल मर्रमत के बाद मिला जाम से निजात:लोग बोले- पहले लगता था 1 घंटा, अब 5 मिनट में तय हो रही वही दूरी
    Next Article
    झांसी के ICU में जूते उतारकर जाने लगे स्वास्थ्य सचिव:अपर मुख्य सचिव बोले-दूर से आ रहे मरीजों को इंफेक्शन हो सकता है, डायलिसिस यूनिट में पकड़ी गड़बड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment