Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साथ जलीं 4 चिताएं, शादी वाले घर पर मातम:बच्चों से बोलकर गईं थी जल्दी लौटेंगे, अब तक राह देख रहे मासूम

    23 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के शव जब गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। 4 शवों का अंतिम संस्कार एक साथ कछला गंगाघाट पर किया गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं वहां चारो तरफ रोने की आ‌वाजें आ रही हैं। पूरा गांव में मातम पसरा है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी रात भर तैनात रहे। लड़के की शादी भी टाल दी गई है। अपने सामने पत्नी-बेटी और बहुओं की मौत देखने वाले डालचंद्र कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। गांव के लोग सांत्वना देने की कोशिश करते हैं तो वो रोने लगते हैं। हादसे में जान गंवाने वाली सरला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर गांव पहुंची और घर वालों से बातचीत की। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए गांव से रिपोर्ट… दो ट्रैक्टरों की रेस ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ई-रिक्शा से शगुन लेकर जा रही मुरावन नगला गांव की 6 महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। बेटे कुंवरपाल की शादी मां राजकुमारी ने अपने मायके गठौना गांव में ही तय की थी। शादी से पहले मायके जाकर भात मांगने की तैयारी थी। बड़ी बहन नारायणी भी मायके पहुंच गई थी। 20 किमी दूर जाने के लिए बुक किया था रिक्शा 20 किमी दूर गठौना गांव जाने के लिए गांव के सन्नी का रिक्शा बुक किया गया। इस रिक्शे में डालचंद्र उनकी पत्नी राजुकमारी, बेटी नारायणी, दो बहुएं सरला और गंगाश्री के अलावा भाभी रेवती और पड़ोसी प्रेमावती पीछे बैठ गईं। रिक्शे में आगे सन्नी के अलावा डालचंद्र और गांव का ही रमेश बैठे थे। महिलाएं ढोलक पर गाना-बजाना करते हुए चली जा रही थीं। करीब 8 किमी दूर रिक्शा पहुंचा था तभी बरेली-मथुरा हाईवे पर तेजी से रेस लगाते हुए आता ट्रैक्टर दिखा। बचने के लिए दूसरी साइड किया ट्रैक्टर सन्नी ने ट्रैक्टर से बचने के लिए रिक्शा दूसरी साइड किया तो पीछे आ रहा ट्रैक्टर रिक्शा को कुचलते हुए भाग निकला। महिलाएं ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 10 फीट के दायरे में महिलाओं के शव सड़क पर बिखर गए। सिर में गंभीर चोटें और पसलियों में फ्रैक्चर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी महिलाओं की मौत सिर में गंभीर चोट और पसलियों में फ्रैक्चर के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को दे दिए गए। एक साथ 6 शव जैसे ही गांव में पहुंचे चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़ दिया गया था। मां दिलासा देकर गई थीं कि शाम तक वापस आ जाएंगे, लेकिन शाम को शव गांव पहुंचे। 4 महिलाओं के शव रात भर गांव में रखे रहे नारायणी और रेवती का अंतिम संस्कार शाम को ही कर दिया गया था। 4 महिलाओं के शव रिश्तेदारों के इंतजार में रात भर गांव में रखे रहे। सुबह कछला गंगाघाट पर ले जाने के लिए जैसे ही शव उठाए गए तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। देवरानी-जेठानी और दोनों सास की एक साथ चिताएं सजाई गईं। रात भर गांव में तैनात रहे 100 पुलिसकर्मी 29 जून को होने वाली बेटे की शादी टाल दी गई है। शादी के लिए टेंट, हलवाई और फोटोग्राफर पहले ही बुक हो चुके थे। परिवार ने खरीदारी भी पूरी कर ली थी, लेकिन अब हादसे के कारण सभी तैयारियां रोक दी गई हैं। रात भर गांव में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। आंखों के सामने हादसा देखा, सदमे में पिता हादसे को सामने से देखने वाले डालचंद्र को बुधवार रात को मेडिकल कॉलेज से छुट्‌टी मिल गई। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट आई है। हादसे के बाद से वो गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग सांत्वना देने आते हैं तो वो सबके सामने रोने लगते हैं। डालचंद्र के 4 बेटों और 2 बेटियों में 5 बच्चों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे बेटे की शादी होनी थी। जगह न बचने से बच्चे नहीं बिठाए गए हादसे में जान गंवाने वाली सरला पत्नी भोजराज की शादी अभी एक साल पहले ही हुई थी। गंगा श्री अपने दो बेटों और एक बेटी को घर पर छोड़कर गई थी। नारायणी भी शादी के लिए पहले से मायके आ गई थी और उसके तीन बच्चे भी घर पर ही रुके थे। बच्चों ने चलने की जिद की तो रिक्शे में जगह न बचने की वजह से उन्हें नहीं बिठाया गया। कुंवरपाल की शादी होनी थी। हादसे के बाद वह गहरे सदमे में है। शादी के सवाल पर उसने कहा कि पता नहीं शादी होगी कि नहीं। मेरे घर के 6 लोगों की मौत हो गई है। बड़ा भाई बोला- ड्राइ‌वर अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए कुंवरपाल के बड़े भाई वीरपाल ने बताया कि मां, बहन, पत्नी और भाई की पत्नी की मौत हो गई है और पिता भी घायल हैं। वीरपाल ने मांग की कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग भी की है। हादसे पर पीएम और सीएम ने भी जताया दुख हादसे पर पीएम और सीएम ने भी दुख जताया था। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, हाईवे पर हुए हादसा केवल ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर का परिणाम नहीं थी, बल्कि सड़क पर फैला मक्का भी इसकी वजह माना जा रहा है। डीआईजी बरेली रेंज ने घटनास्थल का दौरा कर एसएसपी को ड्राइवरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… टोल प्लाजा पर कार ड्राइवर ने गनमैन को रौंदा, VIDEO:बिजनौर में महिला कर्मचारी से अभद्रता के विरोध पर मारी टक्कर, मेरठ रेफर बिजनौर में नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर कार ड्राइवर ने महिला कर्मचारी और गनमैन को रौंद दिया। बुधवार शाम को टोल से गुजरते समय ड्राइवर ने महिला कर्मचारी पर गंदे कमेंट किए। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दबंग ने कार से गनमैन को रौंदा, VIDEO:टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से अभद्रता कर रहा था, रोकने पर गाली-गलौज करने लगा
    Next Article
    हिंदू लड़की की लाश 35-दिन बाद कब्र से निकाली गई:प्रयागराज के साहिल ने प्रिंस बनकर शादी की थी, मां बोली- बेटी की हत्या हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment