Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दबंग ने कार से गनमैन को रौंदा, VIDEO:टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से अभद्रता कर रहा था, रोकने पर गाली-गलौज करने लगा

    23 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक युवक ने पुरैनी टोल प्लाजा पर गनमैन को कार से रौंद दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। टोल कर्मचारियों के मुताबिक, कार चालक ने पहले एक महिला कर्मचारी पर अभद्र टिप्पणी की। महिला ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग गनमैन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। गुस्से में आरोपी ने अपनी कार से गनमैन को जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें बचाने के लिए अन्य कर्मचारी दौड़े। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। हादसे में गनमैन का सिर फट गया, जबकि महिला कर्मचारी को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे नगीना थाना क्षेत्र में हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, घायल गनमैन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अब जानिए पूरा मामला नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर बुधवार को वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी। टोल बूथ पर महिला कर्मचारी शिवानी ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां आकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था। टोल कटने के बाद उसने महिला कर्मचारी पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर वह बदतमीजी पर उतर आया और गाली-गलौज करने लगा। यह देखकर बूथ के पास तैनात स्योहारा निवासी गनमैन महिपाल सिंह (65) महिला कर्मचारी के बचाव में आगे आए। महिपाल ने कार चालक को उसकी हरकत के लिए टोका और महिला से दूर रहने के साथ तमीज से बात करने की हिदायत दी। उन्होंने उसे वहां से शांतिपूर्वक चले जाने को कहा, लेकिन आरोपी उनसे भी गाली-गलौज करने लगा। गुस्साए दबंग ने बुजुर्ग गनमैन पर चढ़ा दी कार विवाद बढ़ने पर कार सवार ने अपनी गाड़ी स्टार्ट की और महिपाल को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी उनकी ओर दौड़े, जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने महिपाल को अस्पताल पहुंचाया। सिर में गहरी चोट, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिपाल के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। टोल कर्मचारी बोला- कार सवार पूरी तरह नशे में था टोल कर्मचारी अरशद ने बताया, “कार सवार पूरी तरह नशे में था। उसने बिना किसी वजह के हमारी महिला स्टाफ शिवानी के साथ बदतमीजी की। जब हमारे गनमैन महिपाल अंकल ने उसे रोका, तो उसने जानबूझकर उन पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से भाग निकला।” आरोपी की पहचान की कोशिश जारी नगीना सीओ राजेश सोलंकी ने बताया, "पुरैनी टोल प्लाजा पर कार सवार द्वारा गनमैन को टक्कर मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।" ……………… ये खबर भी पढ़िए…. पवन सिंह-रवि किशन के ठुमके पर फैंस बेकाबू, VIDEO: पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां; लोगों के सिर फटे यूपी के बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सांसद रवि किशन के कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां चलीं। पुलिस ने हंगामा कर रहे दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इसमें कई को चोटें आई हैं। एक युवक का सिर फूट गया। कार्यक्रम के बीच तीन बार भीड़ बेकाबू हुई। इसमें 200 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चच्चू की पर्चीबाजी अखिलेश के लिए बवाल:नए MLC ने रवि किशन को बनाया प्रधानमंत्री, पाठकजी ने झुंड को खदेड़ा
    Next Article
    एक साथ जलीं 4 चिताएं, शादी वाले घर पर मातम:बच्चों से बोलकर गईं थी जल्दी लौटेंगे, अब तक राह देख रहे मासूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment