Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने लोगो को किया जागरूक:घाटमपुर में अग्नि सुरक्षा अभियान, ग्रामीणों को बचाव के तरीके बताए

    3 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के वीरपुर स्थित फायर स्टेशन में गुरुवार को जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान यहां पर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, अग्नि सचेतकों और संभ्रांत नागरिकों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया है। कानपुर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशिष्ट अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि फसल में आग लगने पर नुकसान का आकलन कर तहसील और अन्य संबंधित विभागों द्वारा मुआवजा दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन नंबर भी साझा किए। एडिशनल कमिश्नर ने लोगो संग कि बैठक कानपुर एडिशनल कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिगरेट या बीड़ी जलती हुई अवस्था में खेतों के पास फेंकने से होने वाली आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों को ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी। एडिशनल कमिश्नर डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी है, जिससे आग लगने का खतरा अधिक है। घरेलू सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।अधिकारियों ने रसोई में काम करते समय सावधानी बरतने, गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करने, बिजली के उपकरणों को बंद कर प्लग निकालने और पुराने या खराब तारों व फिटिंग को समय पर ठीक कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर आग से बचाव संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। SDM -ACP ने लोगों से बचाव करने को कहा घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने यहां पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, इस आग से बचाव के लिए विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगो से आग से विभिन्न बचाव सांझा किए। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्यालय व्यवस्था तथा फायर वाहनों की जानकारी जुटाई। इस मौके अग्निशमन विभाग के साथ राजस्व और बिजली विभाग और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटलपुरम के सेक्टर-8 में 215 के सापेक्ष 163 भूखंड आवंटित:लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन, एडीए को हुई 63 करोड़ से अधिक की आय
    Next Article
    डीबीएस कॉलेज में LGBTQIA+ विद्यार्थियों को फ्री एडमिशन:कानपुर में बनेगी ट्रांसजेंडर सेल, क्वीर फाउंडेशन से हुआ एमओयू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment