Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलपुरम के सेक्टर-8 में 215 के सापेक्ष 163 भूखंड आवंटित:लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन, एडीए को हुई 63 करोड़ से अधिक की आय

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित अटलपुरम टाउनशिप के फेस-3 के सेक्टर-8 में गुरुवार को 215 भूखंडों के सापेक्ष 163 भूखंडों का आवंटन हुआ। ये आवंटन लॉटरी के माध्यम से हुआ। इससे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को 63.01 करोड़ की आय हुई है। आवंटन प्रक्रिया सूरसदन ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। 215 भूखंडों के लिए 575 आवेदन आए एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में फेस-3 के सेक्टर-8 के अंतर्गत एमआईजी-1 श्रेणी के 54, एमआईजी-2 श्रेणी के 5, एमआईजी-3 श्रेणी के 65, एचआईजी श्रेणी के 79 व सुपर एचआईजी श्रेणी के 12 भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से 13 मार्च तक हुई। कुल 215 भूखंडों के लिए 575 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण के बाद एमआईजी-1 श्रेणी के 158, एमआईजी-2 श्रेणी के 27, एमआईजी-3 श्रेणी के 299 पात्र आवेदन, एचआईजी श्रेणी के 66 पात्र आवेदक तथा सुपर एचआईजी श्रेणी के 10 पात्र आवेदक पाए गए। गुरुवार को लॉटरी ड्रॉ में इन सभी को शामिल किया गया। सेवानिवृत्त जिला जज दिनेश कुमार और जिला प्रशासन द्वारा नामित प्रतिनिधि एसडीएम संजय यादव की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। एमआईजी-1 श्रेणी के 54 भूखंडों के सापेक्ष 42, एमआईजी-2 श्रेणी के 5 भूखंडों के सापेक्ष 5 भूखंड, एमआईजी-3 श्रेणी के 65 भूखंडों के सापेक्ष 59 भूखंड, एचआईजी श्रेणी के 79 भूखंडों के सापेक्ष 50 भूखंड, सुपर एचआईजी के सुपर एचआईजी श्रेणी के 12 भूखंडों के सापेक्ष 7 भूखंड आवंटित हुए। लॉटरी ड्रॉ में 215 भूखंडों के सापेक्ष विभिन्न श्रेणी के 163 भूखंड आवंटित किए गए। इससे प्राधिकरण को 63.01 करोड़ की आय हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 लाख की 7 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
    Next Article
    एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने लोगो को किया जागरूक:घाटमपुर में अग्नि सुरक्षा अभियान, ग्रामीणों को बचाव के तरीके बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment