Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी अजय का मेडिकल चेकअप:बदायूं मेडिकल कॉलेज से वापस जेल भेजा गया, केशव कोर्ट में पेश

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं एचपीसीएल मामले में जेल में बंद आरोपी अजय को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को दिखाया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है।अजय ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मूसाझाग थाने में आत्मसमर्पण किया था। बाद में, जब पुलिस उसे वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने ले गई, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय की दोनों टांगों में गोली लगी थी। गोली लगने के बाद उसका इलाज कराया गया था और जिला अस्पताल में उसकी दोनों टांगों पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। तब से वह जेल में है। अजय ने जेल प्रशासन से शिकायत की थी कि उसकी टांग में अभी भी गोली फंसी हुई है, जिससे उसे सेप्टिक फैलने की आशंका थी। पहले जेल अस्पताल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जांच की थी और बताया था कि स्थिति ठीक है, ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अब जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उसे वरिष्ठ सर्जन को दिखाने का सुझाव दिया। इसी आधार पर जेल प्रशासन उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां जांच के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे फिलहाल जेल में ही रखने का सुझाव दिया है और उसका पुराना प्लास्टर हटाकर नया प्लास्टर लगा दिया गया है। इस बीच, पुलिस ने आज अजय के भाई केशव को जेल से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट को बताया गया कि केशव एचपीसीएल कांड में साजिश रचने का आरोपी है। उसने एक अन्य मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए उसे एचपीसीएल मामले में भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विवेचक को जेल में जाकर केशव का बयान लेने की अनुमति भी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरांती लेकर खेत में गेहूं काटने बैठे मुरादाबाद के DM:गेहूं की पैदावार का आंकलन करने निकले थे जिलाधिकारी;डीएम को गेहूं काटता देख भीड़ जुटी
    Next Article
    पीलीभीत में विवाहिता को देवर-देवरानी ने जलाया:डीजल छिड़ककर लगाई आग, पीड़िता की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment