Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में विवाहिता को देवर-देवरानी ने जलाया:डीजल छिड़ककर लगाई आग, पीड़िता की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक विवाहिता को उसके देवर और देवरानी ने कथित तौर पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इस हमले में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी इदरीश अंसारी ने अपनी बेटी सीमा अंसारी का निकाह करीब 10 साल पहले जहानाबाद के ग्राम विसेन निवासी आसिफ से किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही घर में कलह रहती थी और सीमा के देवर-देवरानी उससे रंजिश रखते थे। बुधवार सुबह जब सीमा के पति आसिफ खेत पर काम करने गए थे, तब सीमा घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान देवर अफरोज उर्फ आजम और देवरानी दरकश ने सीमा पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। सीमा की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचपीसीएल हत्याकांड के आरोपी अजय का मेडिकल चेकअप:बदायूं मेडिकल कॉलेज से वापस जेल भेजा गया, केशव कोर्ट में पेश
    Next Article
    लखनऊ में 'पारंपरिक परिधान सखियां' की पहली वर्षगांठ:सामाजिक जागरूकता और परंपरा को बढ़ावा देने वाली संस्था का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment