Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM तक पहुंचने से पहले DFMD से गुजरना होगा:मुरादाबाद डीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई;संभल में कड़े फैसलों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के नवागत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब डीएम तक पहुंचने से पहले फरियादियों को DFMD यानी डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। डीएम के कार्यालय के गेट पर उनके रूटीन सुरक्षा कर्मियों के अलावा एक अतिरिक्त पुलिस टीम भी तैनात की गई है। ये टीम डीएम से मिलने जाने वालों की जांच करेगी। इसके बाद ही उन्हें डीएम कक्ष में एंट्री दी जाएगी। मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कार्यालय पर पहले से ही यह सुरक्षा श्रेणी लागू है। करीब 2 साल पहले कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कार्यालय के गेट पर भी DFMD के साथ पुलिस टीम तैनात की गई थी। कमिश्नर से मुलाकात से पहले भी लोगों को इस निर्धारित जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। मुरादाबाद के नवागत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया करीब 2 साल तक संभल के डीएम रहे हैं। संभल में तैनाती के दौरान राजेंद्र पेंसिया ने कई कड़े फैसले लिए थे। हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद प्रकरण में सर्वे कराने से लेकर वहां सरकारी भूमि पर बने कई मुस्लिम धार्मिक स्थलों को ध्वस्त कराने की वजह से भी वह नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रहे हैं। देखिए 2 तस्वीरें डॉ.पेंसिया ने मंगलवार को ही मुरादाबाद डीएम का चार्ज लिया है। बुधवार को उन्होंने अपने कार्यालय में बैठकर पब्लिक की समस्याएं सुनीं। इस बीच पुलिस ने यहां डीएम ऑफिस के कक्ष के दरवाजे पर एक डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर फिक्स कर दिया है। इसके साथ ही जांच करने के लिए एक पुलिस टीम तैनात की गई है। इसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप हाउस अरेस्ट:AAP प्रदेश उपाध्यक्ष समेत मनीष सिंह हत्याकांड का विरोध करने बाबतपुर जा रहे थे
    Next Article
    चंदौली में सपा का प्रदर्शन:सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment