Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में सपा का प्रदर्शन:सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों ने पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ी जा रही दुकानों और पक्के निर्माण से प्रभावित लोगों को पहले मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रभावित लोगों को पहले मुआवजा दिया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया कि दुकान टूटने के बाद व्यापारियों के पास परिवार चलाने के लिए कोई सहारा नहीं बचेगा। मुगलसराय विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पीडीडीयू नगर के मुख्य बाजार में सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। यादव ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित दुकानदारों और व्यापारियों को अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने विकराल समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने इसे जिला प्रशासन की संवेदनहीनता बताया कि व्यापारियों को मुआवजा दिए बगैर ऐसा कदम उठाया गया है। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा हमेशा किसानों, व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और गरीबों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो सपा कार्यकर्ता रणनीति बनाकर सड़कों पर उतरने का कार्य करेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद, यादवेश यादव, मोनू जायसवाल, मुसाफीर चौहान, सिद्धांत जायसवाल, चंद्रभानु यादव, दिलीप पासवान, महेंद्र यादव माही और औसाफ अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM तक पहुंचने से पहले DFMD से गुजरना होगा:मुरादाबाद डीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई;संभल में कड़े फैसलों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं
    Next Article
    जींद की बेटी पर शामली में जुल्म, गर्भपात कराया:बोली- पति के दूसरी महिला से संबंध; पेट पर मारे घूंसे, 8 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment