Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIOS ऑफिस से 5.5 करोड़ का गबन, 7 महिलाएं गिरफ्तार:5 करोड़ से ज्यादा रकम फ्रीज, आरोपी की दो पत्नी पकड़ी गई

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपी नेटवर्क ने सुनियोजित तरीके से करोड़ों रुपए का गबन किया। यह मामला जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़ा है। मुख्य आरोपी इल्हाम उर रहमान शम्सी, जो बीसलपुर के एक इंटर कॉलेज में तैनात था। DIOS कार्यालय में संबद्ध होने पर वेतन बिल और टोकन जनरेशन की जिम्मेदारी का दुरुपयोग किया। उसने फर्जी लाभार्थी आईडी बनाकर सरकारी धन को अपनी पत्नियों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। 59 लाख रुपए की एफडी जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 5 करोड़ 50 लाख 54 हजार 594 रुपए का गबन किया। पुलिस ने इस राशि में से 5 करोड़ से अधिक धनराशि विभिन्न खातों में फ्रीज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गबन की रकम में से 90 लाख रुपए JHM इन्फ्राहोम और 17.18 लाख रुपए ओरिका होम्स (बरेली) को ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें भी होल्ड कराया गया है। इसके अलावा करीब 59 लाख रुपए की एफडी का भी पता चला है। महिलाओं के खातों में 8.15 करोड़ का ट्रांजैक्शन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें मुख्य आरोपी की पत्नियां लुबना और अजारा खान, साली फातिमा, सास नाहिद, रिश्तेदार आफिया खान तथा परिचित परवीन खातून और आशकारा परवीन शामिल हैं। एक अन्य पत्नी अर्शी खातून को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एएसपी विक्रम दहियाने बताया- जांच में इन सात आरोपियों के खातों में कुल 8 करोड़ 15 लाख रुपए पहुंचने का खुलासा हुआ है। इसमें से 5 करोड़ से अधिक की धनराशि पहले ही फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संदिग्ध खातों की गहन जांच कर रही है, ताकि सरकारी धन की पूरी वसूली सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मजदूर दिवस पर श्रमिकों को करोड़ों के लाभ:जिलाधिकारी ने मातृत्व, विवाह, मृत्यु सहायता व पेंशन कार्ड बांटे
    Next Article
    65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण:बदायूं में शहर विधायक ने कल्लियां काजिमपुर और नाई ग्राम में श्मशान भूमि व संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment