Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई घंटे ऑपरेशन के बाद सीने से निकली सरिया:अलीगढ़ में नीचे खड़े किशोर के सीने में घुसी थी 10 फीट लंबी रॉड

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र की ओजोन सिटी में किशोर के सीने में आर–पार हुई 10 फीट की सरिया को ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में पहले सरिया को धीरे–धीरे काटा गया, इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। बिल्डिंग के नीचे ​खेल रहा था किशोर ​बिहार के कटिहार का रहने वाला जाकिर हुसैन (17 वर्ष) अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में अपने मामा जियाउल हक के साथ रहता है। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती जाकिर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे छत पर काम कर रहे अपने मामा को पानी देने गया था। पानी पिलाकर जब वह नीचे आकर खेलने लगा, तभी ऊपर से एक भारी-भरकम सरिया सीधे उसके सीने में आकर घुस गई। सरिया की लंबाई लगभग 10 फीट थी। उसने बताया कि वह सरिया शरीर में घुसते ही वह बेहोश हो गया। जब आंख खुली तो अस्पताल में था। ​हार्ट के बेहद करीब थी सरिया ​मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए यह केस बेहद चुनौतीपूर्ण था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आमिर मोहम्मद ने बताया कि काटने के बाद भी सरिया शरीर के अंदर लगभग एक फीट तक धंसी हुई थी। जांच में पता चला कि सरिया पसलियों के बीच मौजूद गैप से होकर गुजरी थी, जिससे फेफड़े और दिल बाल-बाल बच गए। इमरजेंसी वार्ड में ही काटी सरिया ऑपरेशन से पहले इमरजेंसी वार्ड में ही कटर की मदद से 10 फीट लंबी सरिया को सावधानीपूर्वक काटकर छोटा किया गया। इसके बाद किशोर को ऑपरेशन थिएटर तक ले जाया जा सके। जनरल एनेस्थीसिया देकर डॉक्टरों की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सरिया को बाहर निकाला और ब्लीडिंग को नियंत्रित किया। मरीज खतरे से बाहर, कंधे की हड्‌डी में हुआ फ्रैक्चर डॉक्टर आमिर मोहम्मद ने बताया कि बच्चे की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। वह बातचीत कर रहा है और खाना-पीना भी शुरू कर दिया है। हालांकि गंभीर चोट के कारण उसके कंधे की हड्डी (स्कैपुला) में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, जिस हाथ में चोट लगी थी, उसमें फिलहाल कमजोरी है। उसका फिजियोथेरेपी और आगे का इलाज जारी है। ​​बाल मजदूरी के एंगल पर जांच कर रही पुलिस जाकिर का कहना है कि वह काम नहीं करता, जबकि उसके भाई मोहम्मद रोहिम के मुताबिक वे लोग पिछले 6 महीने से यहां शटरिंग का काम कर रहे हैं। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं यह बाल मजदूरी का मामला तो नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में गोकशी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:3 बछड़े और पिकअप बरामद, ड्राइवर से पूछताछ
    Next Article
    लखनऊ के लौलई उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा:4 घंटे 500 लोगों ने की नारेबाजी, बोले- स्मार्ट मीटर बने आफत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment