Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के 7 स्टूडेंट्स बने 'इको नेटवर्क' के जूनियर एम्बेसडर:बेंगलुरु में लेंगे ट्रेनिंग, मेधा संस्था और यूनिवर्सिटी के सहयोग से मिला मौका

    2 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सात स्टूडेंट्स का सिलेक्शन 'इको नेटवर्क' के प्रोग्राम SAGE 2026 (सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर्स ग्लोबल एक्सचेंज) में जूनियर एम्बेसडर के रूप में हुआ है। चुने गए सभी स्टूडेंट्स बुधवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे पूरी तरह से फंडेड ट्रेनिंग और वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वे समाज के बीच जाकर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। स्टूडेंट्स को यह बड़ा मौका सामाजिक संस्था 'मेधा' और यूनिवर्सिटी के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से मिला है। इस प्रोग्राम के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से सिर्फ 15 स्टूडेंट्स चुने गए हैं। इनमें लखनऊ से छह, आगरा से दो और सबसे ज्यादा गोरखपुर के डीडीयू से सात स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन यूनिवर्सिटी के इन 7 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन कड़े कॉम्पिटिशन, आइडिया टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के बाद किया गया है। जिनमें अंशिका त्रिपाठी (बीए ऑनर्स, थर्ड ईयर), अविनाश यादव (एमए, सेकेंड ईयर- इंग्लिश), मोहम्मद यूसुफ (बीएससी ऑनर्स, थर्ड ईयर- एग्रीकल्चर), मोहम्मद सादिक (बीकॉम, थर्ड ईयर), निर्मलेंदु (बीएससी एग्रीकल्चर, फोर्थ ईयर), प्रिया यादव (एमए, सेकेंड ईयर- ज्योग्राफी), सृष्टि जायसवाल (एमए, फर्स्ट ईयर- सोशियोलॉजी) शामिल हैं। क्या है इको नेटवर्क और SAGE प्रोग्राम? इको नेटवर्क एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो साइंस, समाज, सरकारी नीति बनाने वालों, कंपनियों और लोकल लोगों को एक साथ जोड़कर पर्यावरण और समाज से जुड़ी समस्याओं जैसे क्लाइमेट चेंज, खेती-बाड़ी, हेल्थ, पानी की देखरेख और साफ-सुथरे शहरों पर काम करता है। तीन हिस्सों में आयोजित होगा SAGE इसी नेटवर्क का एक मुख्य प्रोग्राम है जो युवाओं को लीडरशिप सिखाता है। यह प्रोग्राम तीन हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा- बुधवार से शुरू हो रहा है, जिसमें भारत और विदेशों के एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को गहरी ट्रेनिंग देंगे। दूसरे हिस्से में स्टूडेंट्स अपने आइडियाज को जमीन पर उतारने के लिए कम्युनिटी बीच प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।जबकि तीसरे हिस्से में प्रोजेक्ट के असर की जांच होगी, रिपोर्ट लिखी जाएगी और उसका प्रजेंटेशन दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के अंदर लीडरशिप क्वालिटी डेवेलोप होगी इस प्रोग्राम से स्टूडेंट्स के अंदर लीडरशिप क्वालिटी आएगी। उन्हें काम का असली एक्सपीरिएंस मिलेगा। बड़े एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन मिलेगा और देश-विदेश के लोगों से नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा। साथ ही उनकी बातचीत करने की कला (कम्युनिकेशन स्किल) और पर्सनालिटी भी निखरेगी। यह कामयाबी बच्चों के टैलेंट को दिखाती- वीसी यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. पूनम टंडन ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह कामयाबी हमारे बच्चों के टैलेंट को दिखाती है। जागरूक और जिम्मेदार युवा ही भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। वहीं, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे मौकों से स्टूडेंट्स का नजरिया बदलता है और वे अपने करियर में बहुत आगे जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार का गेट खोलने पर बाइक टकराई, युवक की मौत:झांसी में फूड डिलीवरी करने जा रहा था, मां से बोला- घर लौटकर खाना खाऊंगा
    Next Article
    जौनपुर में आंधी-तूफान से कई गांवों की बिजली ठप:50 से अधिक गांवों में 8 घंटे से बाधित विद्युत सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment