Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत:फरधान के सिकंदराबाद भटूरा मार्ग पर हुआ हादसा, पति गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फरधान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को उजाड़ दिया। सिकंदराबाद-भटूरा मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे से एक ही पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में घटना की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। लखीमपुर जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, नीमगांव थाना क्षेत्र के पठान पुरवा गांव निवासी इजरायल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। जैसे ही वे भादुरा के आगे सिकंदराबाद-भटूरा मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही मां-बेटी ने तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही इजरायल की पत्नी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इजरायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की लापरवाही आई सामने जानकारी के मुताबिक, डीसीएम चालक वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित गति के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ। मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल इजरायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रांस बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन:LGBTQIA समुदाय सड़कों पर उतरा , काला बिल कुबूल नहीं नारा लगाया
    Next Article
    कानपुर में 24 घंटे में तीन युवकों ने दी जान:चकेरी में महिला से परेशान, नवाबगंज में पत्नी से झगड़े के बाद किया सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment