Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारे गूंजे, केशव बोले- शिक्षित बनो, संगठित रहो

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा के शाहगंज स्थित जीआईसी ग्राउंड में 31वीं भीमनगरी का तीन दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मंच से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान देकर देश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनें, संगठित रहें और संघर्ष के रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाएं। मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने में जुटी है। उद्घाटन से पहले बुद्ध वंदना की गई। थाईलैंड से आए विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो ने भी भीमनगरी में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान पूरा पंडाल 'जय भीम' के नारों से गूंज उठा। भीमनगरी समारोह तीन दिन चलेगा। आयोजकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी भीमनगरी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। बुधवार रात को पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इससे पहले 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मुख्य मंच पर 31 किलो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया था। शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम के तहत रामनगर पुलिया स्थित डॉ. आंबेडकर विद्यालय में करीब तीन सौ बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी भी बांटी गई थी। उद्घाटन समारोह में संयोजक राहुल सागर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह, संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना सहित भीमनगरी आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 99% नंबर लाकर साक्षी यादव बनीं टॉपर:10वीं में जिले में पहला स्थान हासिल किया, डॉक्टर बनने का है सपना
    Next Article
    99.4% के साथ विवान बने मेरठ के हाईस्कूल टॉपर:150 स्कूलों के 16 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा, CBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद टीचर ने बांटी मिठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment