Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    99.4% के साथ विवान बने मेरठ के हाईस्कूल टॉपर:150 स्कूलों के 16 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा, CBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद टीचर ने बांटी मिठाई

    9 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही मेरठ के स्कूलों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस बार जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विवान अग्रवाल ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर 99.4 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विवान की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर मिठाइयां बांटी गईं और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विवान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल (एमपीजीएस) की छात्रा हर्षिता ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल में टॉप किया। इसपर प्रधानाचार्या ने कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का नतीजा है। इसी क्रम में दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की एक छात्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जिससे स्कूल में जश्न का माहौल रहा। 95% से अधिक अंक पाने वालों की भरमार इस वर्ष मेरठ में बड़ी संख्या में छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विज्ञान और गणित जैसे कठिन विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में गर्व की भावना देखी गई। रिजल्ट जारी होने के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की गई। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, नियमित पढ़ाई और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। बेटियों ने भी लहराया परचम इस बार जिले में छात्राओं का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा। कई स्कूलों में बेटियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और टॉपर्स की सूची में जगह बनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ने किया भीमनगरी का उद्घाटन:बाबासाहेब के जयकारे गूंजे, केशव बोले- शिक्षित बनो, संगठित रहो
    Next Article
    दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:मथुरा में दंपति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment