Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा:वित्त मंत्री निर्मला बोलीं- भारतीय रुपया बेहतर प्रदर्शन कर रहा, मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता

    10 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते वैल्यू को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारा फिस्कल डेफिसिट कंट्रोल में है। विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत है। उन्होंने कहा विपक्ष का देश की कृषि और लोगों की मेहनत को कमतर दिखाना सही नहीं है। जरूरी है कि हम लोगों की मेहनत के साथ खड़े रहें। देश और जनता की मेहनत को कमजोर बताना गलत सोच है। वहीं, यूपी के आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनता है, लेकिन रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट से उनकी लोकप्रियता घट रही है। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि दो महीने पहले हुए एक ग्लोबल सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के सभी नेताओं से ज्यादा रही। विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि जब जवाब दिया जा रहा हो, तो उसे सुनना चाहिए। इधर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा सराकर ने इसी सदन में वचन दिया था कि हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। आज गृह मंत्री जी इसका जवाब देंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने कहा- बंगाल में TMC ने चुनाव हाईजैक किया:ममता वोटर्स को धमका रहीं, चुनाव आयोग से शिकायत की; असम में कांग्रेस-AIDUF कार्यकर्ताओं में झड़प
    Next Article
    कौन हैं बरकत अरोड़ा, बॉलीवुड गानों पर अपने डांस से बनी इंटरनेट सेंसेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment